दुर्ग: मुर्गा चौक पर भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Durg, Durg | Sep 30, 2025 मुर्गा चौक पर भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका मजदूरों का प्रदर्शन,दरअसल मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका मजदूरों ने त्योहार से पहले नियमित कर्मियों के बराबर बोनस और वेतन विसंगतियों को लेकर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। मुर्गा चौक पर मंगलवार सुबह लगभग दो घंटे तक नारेबाजी की।