कर्रा: कर्रा प्रखंड सभागार में एनडीआरएफ टीम ने आपदा से बचाव के लिए दिया प्रशिक्षण
Karra, Khunti | Jun 13, 2025 कर्रा प्रखंड स्थित सभागार में शुक्रवार को 9वीं बटालियन एनडीआरएफ, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क दुर्घटना, बाढ़, हार्ट अटैक, सर्पदंश जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना था।