हरसूद: ग्राम डाबिया में वाहन दुर्घटना, उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Harsud, Khandwa | Oct 10, 2025 बीती रात ग्राम डाबिया में वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का उपचार हरसूद अस्पताल में किया गया। इस मामले में हरसूद पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग मृतक के शव का हरसूद अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।