रिविलगंज: पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रखंड प्रमुख तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक
रिवीलगंज प्रखंड के दक्षिणवारी चक्की प्रभूनाथ नगर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रखंड प्रमुख तेज नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे पटना के अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में अशोक की लहर दौड़ गई।