देवघर: राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के अंतिम दिन पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव की तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न पारंपरिक लोक नृत्य सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड गीतों से जुड़े भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री हफीजुल हसन बुधवार के दिन रात्रि 9:00 बजे पहुंचे और बैद्यनाथ महोत्सव कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त विकास आयुक्त से मिलकर बातचीत की और आने वाले दिनों में और बेहतर करने का निर्देश भी दिया।