अमरोहा: अमरोहा पुलिस के लिए सिरदर्द बने भूरे सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों पर एसपी ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया
Amroha, Amroha | Oct 23, 2025 अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर की रात शराब पार्टी के दौरान हुई अशोक उर्फ भूरा सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने घोषणा करते हुए प्रेस नोट जारी किया कि दोनों आरोपियों की सही जानकारी या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को यह इनाम दिया जाएगा।