ओबरा: कोटा में बालू लदा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर और खलासी घायल, पिछला चक्का फटने से हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के टोला नौवटलिया में तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग पर बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का पिछला चक्का फटने से यह दुर्घटना हुई।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत ड्राइवर रविचंद्रन और खलासी अमरेश यादव को केबिन से बाहर निकाला।