सलूम्बर: सलूम्बर वन विभाग की नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर,पीछा करने पर की टीम पर फायरिंग की। कुण वन विभाग
सलूम्बर के कुण वन विभाग के एसीएफ दारा सिंह ने बताया कि वन विभाग को मुखबिर की सुचना मिली की खेरिये की लकड़ी से भरी दो पिकअप निकल रही है। रेंजर सोनम मीणा मय टीम डाईखेडा गांव के निकट नाकाबंदी देख तस्कर दो पिकअप व एक कार में सवार तस्कर गाड़ियां पाणुंद की और भागने लगे। वन विभाग की सरकारी गाड़ी खराब होने से रेंजर मय जाब्ता निजी वाहन में पीछा किया। पीछा करते दौरान कार सवार तस्करों ने वन विभाग की टीम की गाड़ी पर पत्थर से हमला कर कांच फोड़े। साथ ही कार के टायर में फायर कर किया। जिससे टायर फट गया।