कोरांव: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति व भारतीय किसान यूनियन प्रयाग का तहसील पर प्रदर्शन, एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने माना
अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने के लिए किसान नेताओं ने तहसील मुख्यालय कोरांव पर एक दिवसीय प्रदर्शन कर खाद बीज और पानी बिजली की तत्काल व्यवस्था कराए जाने की मांग प्रशासन से की। तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लन सिंह पटेल, भारतीय किसान यूनियन प्रयाग गुट के नेतृत्व में चला।