बेरो: पाकलमेडी में पिकअप की टक्कर से ढाई साल का बच्चा हुआ घायल, चालक को ग्रामीणों ने पीटा
Bero, Ranchi | Jan 29, 2025 पाकलमेडी गांव में बुधवार की संध्या 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक सब्जी ले जाने वाली पिकअप वाहन संख्या जे एच 01 एफ टी 9677 ने घर के पास खेल रहे एक ढाई साल बालक अंश राज को धक्का मार दिया जिससे वह दूर जाकर गिरा और घायल हो गया। इधर धक्का मारने के बाद वाहन चालक भागने लगा।