किऊल–गया रेलखंड पर इन दिनों ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। ठंड बढ़ने के साथ ही कम दूरी और लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार 10:00 बजे बताया गया की क्यूल–गया पैसेंजर (63321) करीब 50 मिनट देरी से शेखपुरा पहुंची।