धनबाद में हर गुरुवार को पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा रोजगार दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और पलायन रोकना है। प्रशासन द्वारा पात्र परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।