गोरखपुर: अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर ओबीसी पार्टी ने राज्यपाल को भेजा मांग पत्र
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एक 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक सम्मान, और कल्याण से संबंधित है।काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि ओबीसी पार्टी का मानना है कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, मीडिया से जुड़े लोग देश के प्रहरी हैं।