राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर खुजनेर नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब किया गया। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।