फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने किया बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया। किशोरी घर में अकेली सो रही थी गांव का ही रहने वाला विजय घर में घुस आया और किशोरी के साथ बलात्कार किया। शोर सुनकर मौके पर परिजन पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया डायल 112 पर कॉल करके पुलिस के हवाले कर दिया।