फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के समीप रेलवे ओवरब्रिज के निकट शुक्रवार की रात 8 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक कुलदीप सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी साईं थाना कल्यानपुर घायल हो गया। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन के समीप अचानक सामने आ गए कुत्ते से टकराकर बाइक गिर गई। जिसमें बाइक सवार अमित तथा करन दोनों निवासी कंचनपुर घायल हो गए।