फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराहा के पास बाइक सवार व्यक्ति से टकराया सांड, एक व्यक्ति हुआ घायल
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराहे के पास दो सांडों की भिड़ंत शनिवार देर रात हो रही थी। इस दौरान वहां से बाइक पर एक दंपति अपने बच्चे संग निकले तो एक सांड बाइक से टकरा गया, जिससे उक्त बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जबकि उसकी पत्नी व बच्चा बाल बाल बच गया। बाइक सवार को उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया।