कोड़रा सरैया के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में वांछित चल रहे दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों पर पुलिस ने 25 - 25 का इनाम घोषित कर रखा था। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कुडरा सरैंया निवासी बद्री प्रसाद पुत्र जानकी प्रसाद ने 12 दिसंबर 2024 को तहरीर दी कि उसके बेटे की हत्या करके पेड़ पर लटका दिया गया।