बीसलपुर: गांव वरकापुर की नहर के पास से 2 दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से लापता हुए युवक का शव पुलिस ने किया बरामद
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर वाहनपुर से दो दिन पूर्व रहस्यमय गायब हुए युवक की गुमशुदी उनके परिवार के लोगों ने कोतवाली में दर्ज कराई थी इसके पश्चात उक्त युवक का शव बुधवार को बरेली जनपद के इज्जत नगर थाने अंतर्गत एक ग्राम के पास रक्त रंजित स्थिति में नहर के पास पड़ा हुआ मिला पुलिस ने शव को कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।