गढाकोटा में शुक्रवार कि शाम बजरंग वार्ड स्थित एक रहवासी मकान के ऊपर वाले खंड में रखे फटाखो में सार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे फटाके फूटने लगे। रहवासियों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी और थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। इधर पटाखों में आग लगने कि घटना से नगर के बाद नगर में कौतूहल का माहौल गया।