आरा: सूरत से घर आने के दौरान आरा रेलवे स्टेशन से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने रेल थाने से लगाई तलाश करने की गुहार
Arrah, Bhojpur | May 4, 2024 बड़हरा थाना क्षेत्र की नखनमटोला गांव निवासी बडक राय के पुत्र मुन्ना राय सूरत से घर आने के दौरान आरा रेलवे स्टेशन से लापता हो गए। लापता होने के बाद परिजन लगातार खोजबीन में जुटे हुई है। वहीं परिजन रेल थाना से भी खोजबीन को लेकर मदद की गुहार लगाई है।