कुरावली क्षेत्र के नगला आंध्रा बीकेजी एजुकेशन एकेडमी के बच्चे स्कूल वैन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। जैसे ही नगला गुसाई के पास पहुंचे तभी ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। जिसमें सवार स्कूल के 6 बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को CHC केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने चार बच्चों ओर ड्राइवर को जिला अस्पताल किया रैफर।