होली का त्योहार पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कटनी जिले के रीठी थाना परिसर में भी होली का रंगीन और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। यहां थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान कई नागरिक भी थाना परिसर में मौजूद रहे