सासाराम: सासाराम में मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Sasaram, Rohtas | May 12, 2024 सासाराम में मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रकाश पेट्रोल पंप से होते हुए बौलिया, धर्मशाला, पोस्ट ऑफिस चौराहा ,एवं फैजलगंज स्टेडियम तक यह रैली की गई। रैली में रोहतास जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ सभी जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे। सासाराम सदर एसडीएम उपनगर आयुक्त यातायात डीएसपी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवान की गई।