बाजरडीहा में हादसे में 7 वर्षीय बालक की डूबकर हुई मौत
बाजरडीहा में हादसा, 7 वर्षीय बालक की डूबकर मौत बाजरडीहा क्षेत्र की बड़ी पटिया के पास 7 साल के बच्चे की निर्माणाधीन अपार्टमेंट साइट पर गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पास में एक बड़े बिल्डर का अपार्टमेंट बन रहा है, जहां निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले पानी के लिए मानकों के विपरीत गड्ढा खोदा गया था।