आरा: सनकी देवर ने दो भाभियों पर हमला किया, एक का हाथ काटा और दूसरी का सिर फोड़ा, घटना सरफाफर की है, दोनों पीएमसीएच रेफर
Arrah, Bhojpur | Jun 19, 2025 सनकी देवर ने अपने दो भाभियों को दाब से वार कर जख्मी कर दिया।दोनों महिला के शरीर पर कई जगह कटे के निशान है। जख्मी महिला में प्रतिमा देवी पति राघवेंद्र यादव और नीलू देवी पति रविन्द्र यादव है।दोनों सीआरपीएफ के जवान है। प्रतिमा देवी का दाहिना हाथ कलाई से कट कर अलग हो गया है। दोनो को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।