नौबतपुर: मोतीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से चुराए ₹2 लाख नकद, सोने के गहने और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज
नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब ₹2 लाख, सोने के गहने और कई महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिये। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गृहस्वामी ने आवेदन दिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।