मीरगंज: माघ पूर्णिमा पर गोरा घाट और बाबा कैलाश गिरी मढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
मीरगंज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को गोरा घाट एवं कैलाश गिरी मढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी दूर दराज से आए भक्तों ने राम गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया रविवार सुबह 8:00 बजे से ही गोरा लोकनाथपुर घाट के समीप रामगंगा नदी के तट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था