डंडा: डंडा से लापता 14 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर रंका में मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Danda, Garhwa | Jul 15, 2025 डंडा प्रखंड से लापता एक 14 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर को रंका पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोर का नाम सनी कुमार चौधरी है और वह डंडा निवासी सकेंद्र चौधरी का पुत्र है। उसकी पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की गई। किशोर को रंका के सरका गांव में घूमते देखा गया था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।