मुरैना के सरस्वती शिशु मंदिर पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विद्या भारती के तत्वावधान में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ।मुख्य वक्ता मनीषा दीदी ने कहा नारी ही परिवार की धुरी है और हमें अपने गुणों को पहचानना चाहिए।हेमलता राणा दीदी ने कहा नारी तू नारायणी है। अध्यक्ष डॉ.रितु राठी ने इको-फ्रेंडली जीवन अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 150 मातृशक्ति ने सहभागिता की