चूरू के सदर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर गांव रामसरा के पास सड़क पर बाइक के सामने आये बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक स्लीप हो गयी। जिससे बाइक पर सवार 40 वर्षीय विवाहिता गंभीर घायल हो गई जबकि बाइक चला रहे उसके बेटे के चोट आयी। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से उन्हें राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।