पीरो: मिल्की मोड़ पर बाइक भिड़ंत में युवक का पैर चकनाचूर, चालक फरार, पीरो CHC फिर हुआ बेनकाब
Piro, Bhojpur | Mar 19, 2026 पीरो थाना क्षेत्र के आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर मिल्की मोड़ एक बार फिर खून से लाल हो गया। बुधवार की रात 10:00 के करीब दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।