बरबीघा: वार्ड 20 दरियाचक में नगर जन संवाद का हुआ आयोजन, जनता ने बताई समस्याएं
नगर परिषद, बरबीघा के वार्ड संख्या20दरियाचक में नगर जन संवाद (मोहल्ला सभा) का मंगलवार10बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, नगर प्रबंधक राजीव आनंद, तथा वार्ड पार्षद अभय सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। लोगों को सरकार की योजनाओं जैसे नल-जल, प्रधानमंत्री आवास, छात्रवृत्ति, पेंशन आदि कीजानकारी दी।