जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत बलवा और कुर्सेल पंचायत के बीच मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी है, लेकिन पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को 17 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। यह समस्या अब केवल आवागमन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सुरक्षा, शिक्षा और विकास से सीधे जुड़ चुकी है। बलवा गांव अररिया और पूर्णिया जिले की सीमा पर स्थित होने के कारण क्षेत्र को संवेदनशील माना ज