जयसवाल हार्डवेयर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पुलिस से की शिकायत उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा चौकी अंतर्गत मगरवारा बाजार के पास मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे चोरी की घटना सामने आई है। जयसवाल हार्डवेयर की दुकान के बाहर खड़े एक ई-रिक्शा से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। पीड़ित प्रदीप कुमार जायसवाल ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की।