बुलंदशहर: यमुना पुरम स्थित स्कूल में यातायात प्रभारी निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
यातायात प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक स्कूल यमुना पुरम में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। यातायात पुलिस द्वारा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।