शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मायके से ससुराल के लिए बस में सवार हुई एक विवाहिता रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़िता का पति न्याय की गुहार लगाने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा।