बैतूल: ग्राम पंचायत बरसाली के मतदाताओं द्वारा किया गया मतदान का बहिष्कार
Betul, Betul | May 2, 2024 बैतूल।काजी जामठी-जैतापुर मार्ग पर माचना नदी के ऊपर वर्षों से पुलिया नहीं बनने से ग्रामीण काफी नाराज है। इस मार्ग से किसानों द्वारा अपनी उपज एवं गन्ना सोहागपुर शुगर मिल ले जाया जाता है। बरसात में नदी मे पानी का बहाव तेज होने के कारण स्कूली छात्रो एवं ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को ग्रामीणों वीडियो जारी कर बहिष्कार की बात कही।