गभाना: महगौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने 2 लोगों को भेजा जेल
पिसावा थाना क्षेत्र के गांव महगौरा में शनिवार देर रात को महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायका पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर में थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद शाम को चार बजे पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।