बरेली: जिला अस्पताल में पूरनपुर के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
पूरनपुर के गांव खमरिया पट्टी के रहने वाले 62 वर्षीय विश्वेश्वर सिंह के कमरे में दो दिन पहले दिया जल रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में आग लग गई और कमरे में बंधे पशु समेत विश्वेश्वर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बरेली के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।