बरहज: देवरिया में लार थाना में मासूम की रहस्यमयी मौत, पुलिस जांच में जुटी
Barhaj, Deoria | Sep 14, 2025 देवरिया के लार थाना क्षेत्र में दुखद घटना सामने आई है। एक दृष्टिहीन पिता के आठ वर्षीय बेटे, कार्तिक, का शव रविवार सुबह 8 बजे गांव के पोखरे में मिला। परिजन शनिवार सुबह से उसे खोज रहे थे। तलाशी के दौरान पोखरे में उसका शव बरामद हुआ।शव पर चोट के निशान मिले हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत हत्या करके शव पोखरे में फेका गया।