मांडर: मांडर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में होगा कांग्रेस का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम
Mandar, Ranchi | Jan 28, 2026 मांडर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में 31 तारीख को कांग्रेस पार्टी के द्वारा ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शामिल होंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी आबिद अंसारी ने बुधवार शाम 7:00 बजे दी।