शनिवार दोपहर 1 बजे भगवानपुरा क्षेत्र के सतीपुरा, डुडवा फालिया और दगड़िया फालिया में ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों को लेकर गहरी नाराजगी जताई। पथरीले और कीचड़ भरे रास्तों से लोगों का चलना दूभर हो गया है। बरसात में सड़कें दलदल बन जाती हैं, जिससे बीमारों को अस्पताल तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।