अम्बाला: सेक्टर-9 थाना एरिया क्षेत्र की परशुराम कॉलोनी में बदमाशों ने ईंटों से तोड़ा गेट और दोनाली से युवक पर किए फायर, केस दर्ज
Ambala, Ambala | Mar 5, 2024 अंबाला शहर के सेक्टर-9 थाना एरिया के अंतर्गत आने वाले परशुराम कॉलोनी में बदमाशों ने तांडव मचाते हुए पहले ईंट से गेट पर हमला किया और फिर दोनाली बंदूक से फायर किए।बदमाशों के पास लोहे की रॉड, गरारी, गंडासी, तलवार समेत डंडे-भिंडे भी थे। बदमाशों ने दोनाली से 3 से 4 फायर किए, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।