दरभंगा: दरभंगा पुलिस का एक्शन: अलग-अलग थानों में चार अभियुक्त गिरफ्तार, हायाघाट पुलिस ने 43.2 लीटर विदेशी शराब जब्त की
जिले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बड़गाँव थाना ने कांड संख्या 88/25 में महेश पासवान को पकड़ा। जमालपुर थाना ने कांड संख्या 76/25 के अभियुक्त सिकंदर ठाकुर को गिरफ्तार किया। नगर थाना ने अजय महतो और राजा महतो को कांड संख्या 205/25 में हिरासत में लिया। सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है।