अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया के समीप एक बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है.