नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मुहर्रम के अवसर पर परंपरागत तरीके से ताजिया जुलूस का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था। मुहर्रम के दसवीं तारीख को ताजिया जुलूस के दौरान विभिन्न प्रकार के खेल कला कौशल का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों और मजिस्ट्रेट की तैनाती थी।