गभाना: चंडौस पुलिस ने जानलेवा हमले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी रवि कुमार उर्फ राजवीर व उसका भाई रामकुमार थाना पर विचाराधीन जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे थे। रविवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके गांव के पास से पकड़ लिया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है।