नवगछिया: राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नवगछिया से यशराज और आलोक राज का चयन
बिहार राज्य अंतर प्रमंडलीय क्रिकेट ( अंडर 17) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नवगछिया के दो खिलाड़ी यश राज एवं आलोक राज को चयनित किया गया है। कोच घनश्याम प्रसाद ने शनिवार की शाम 7 बजे बताया कि खेल विभाग बिहार सरकार के द्वारा आरा ,भोजपुर में बिहार राज्य अंतर प्रमंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 2 दिसंबर से आरंभ होने जा रहा है।