चूरू: रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों की निशानदेही पर 4 पिस्टल और 101 जिंदा कारतूस बरामद, सैनिक बस्ती व तारानगर रोड पर कार्रवाई
Churu, Churu | Jul 6, 2025 चूरू की कोतवाली पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के जीतू जोड़ी और प्रवीण जोड़ी की निशानदेही पर 4 पिस्टल, 8 मैग्जीन और 101 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसमे एक विदेशी पिस्टल शामिल है। जीतू जोड़ी व प्रवीण जोड़ी को कोतवाली पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।